दुल्हैड़ा चौहान गांव में 26 साल का अंकित एक दिन पहले तालाब में कूद गया था। रविवार को भी पीएसी के गोताखोरों ने तलाश जारी रखी, लेकिन दोपहर तक अंकित का कुछ पता नहीं चल सका। गांव निवासी अंकित (26) पुत्र अशोक शनिवार को अचानक तालाब में कूद गया था। मां ममता ने उसे रोकने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंकित के छलांग लगाते ही मां उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ीं और शोर मचा दिया। अंकित को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है और मां ममता किनारे बैठी अपने पुत्र की सलामती के लिए प्रार्थना कर रही हैं।