मेरठ में गांधी आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी छठी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने कीर्तन किया और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का गुणगान किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।