हस्तिनापुर कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी में शारदीय नवरात्र के बाद मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वे मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए सड़कों पर नृत्य करते चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की।