फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सिटी स्टेशन से लखनऊ रवाना हुए भाकियू के सैकड़ों कार्यकर्ता, ट्रेन पर किया कब्जा

भारतीय किसान यूनियन की ओर से शुक्रवार को लखनऊ में गन्ना भवन पर गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांग को लेकर पंचायत की जा रही है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान लखनऊ के लिए ट्रेन से रवाना हुए। कार्यकर्ता गन्ना लेकर सिटी स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सिटी स्टेशन पर ही जाने से पहले बैठक की। इसके बाद किसान ट्रेन में सवार हुए और डिब्बों पर कब्जा किया। इस दौरान हजारों किसान मौजूद थे। किसानों के ट्रेन में जाने के कारण आम यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें