श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को शारदा रोड से भव्य भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक उत्साह और भक्ति के माहौल में निकली शोभायात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भरत मिलाप प्रसंग भगवान श्रीराम और उनके भाई भरत के प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक भी है। इस अवसर पर विनीत गोयल, नवनीत गर्ग, अतुल दीक्षित, अमन सिंघल, राकेश गौड़ और मनोज अग्रवाल आदि शामिल रहे।