फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन, विघ्नहर्ता की आराधना से मिलती है सुख-समृद्धि और शांति

हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में बुधवार को पांचवें दिन गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। भारतीय पांडव सेना के निदेशक रणधीर उपाध्याय ने गणपति पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व को विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है। भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और सिद्धि का दाता माना गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें