फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पीईटी परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात

जिले में रविवार को पीईटी परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन चेकिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रशासन की सतर्कता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान शास्त्री नगर डी ब्लॉक में स्थित बलेराम इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा काफी आसान थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें