हस्तिनापुर कस्बे में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन में देर रात सुलोचना सती का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। मेघनाद की मृत्यु के बाद सुलोचना के विलाप और सती होने के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय से प्रसंग को जीवंत कर दिया। सुलोचना के करुण विलाप को देखकर कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। देर रात तक श्रद्धालु रामलीला मंचन देखते रहे। कलाकारों ने प्रसंग के माध्यम से त्याग, पतिव्रता धर्म और समर्पण का संदेश दिया।