अमर उजाला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित संवाद में कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने शहर की व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात से जुड़ी समस्याओं को दूर करने पर अपनी बात रखी। पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव के बीच बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है। प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था मजबूत करने और सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने से लोगों को राहत मिल सकती है। इस मौके पर आनंद जौहरी, रेखा जौहरी, अजय और अर्चना सहित कायस्थ महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।