शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के तत्वावधान में रविवार को पूजन प्रक्षाल शिविर का आयोजन किया गया। इस रविवार लगातार 185वें जिन पूजन व प्रक्षाल कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से भाग लिया। मंत्रोच्चारण के बीच हुए अभिषेक ने सभी को धर्ममय वातावरण से सराबोर कर दिया।