मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान गणेश से परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।