फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर: बाजार में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक से टकराए बिजली के तार, चिंगारी से मची अफरातफरी

हस्तिनापुर। कस्बे के बाजार में शनिवार की रात को गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक विद्युत लाइन से टकरा गया। इससे बिजली के तारों में दूर तक चिंगारी फैल गई। अचानक हुई घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। हादसे के दौरान बाजार में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक कस्बे के बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक विद्युत लाइन से टकरा गया। ट्रक के संपर्क में आने से बिजली के तारों में चिंगारी उठने लगी और दूर तक फैल गई। अचानक चिंगारी उठती देख बाजार में मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक चालक को रोक लिया और मामले की जानकारी जुटाई। घटना के बाद बाजार में कुछ देर तक लोगों के बीच दहशत का माहौल बना रहा। ओवरलोड वाहनों के कस्बे के बाजार से गुजरने को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें