हस्तिनापुर। कस्बे में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बंगाली बाजार स्थित वार्ड दस के चौराहे पर सार्वजनिक स्थायी श्री दुर्गा माता मंदिर में श्री दुर्गा पूजा सांस्कृतिक विकास कमेटी के तत्वावधान में पांच दिवसीय श्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। आयोजन में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वार्ड सभासद मनोज पासी, बबलू विश्वास, सुभाष चंद, नारायण नियोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।