फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत छात्राओं को किया जागरूक

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत ड्राइव स्मार्ट, स्टे सेफ: एक सड़क सुरक्षा जागरूकता एड-ऑन सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ हुआ। यह 30 घंटे का पाठ्यक्रम छात्राओं को यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करेगा। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के निर्देशन में यह कोर्स 2 दिसंबर तक चलेगा। कोर्स समन्वयक डॉ. स्वर्णा ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्राओं में अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार विकसित करना है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। मुख्य वक्ता मिशिका सोसाइटी के मुख्य यातायात प्रशिक्षक सुनील कुमार शर्मा रहे। राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यातायात नियमों का पालन नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। उन्होंने तेज गति, मोबाइल फोन के प्रयोग और हेलमेट व सीट बेल्ट की अनदेखी जैसी लापरवाहियों से बचने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को स्वयं नियमों का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। सुनील कुमार शर्मा ने सड़क सुरक्षा के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। यातायात निरीक्षक लालसा पांडे ने यातायात संकेतों, सड़क चिह्नों और सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य ने पाठ्यक्रम को छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। निशा गुप्ता और अनुशासन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। कोर्स समन्वयक डॉ. स्वर्णा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें