मेरठ। जागृति विहार स्थित केएल इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस कप्तान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस कप्तान ने मेधावी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।