महावीर जयंती भवन में विभिन्न मंदिरों से आए त्यागी, संयमी और उपवास करने वाले इंद्र-इंद्राणियों का आचार्य सौरभ सागर महाराज के पावन सानिध्य में विधिपूर्वक पारणा संपन्न हुआ। आचार्य ने व्रतियों को आशीर्वाद और उपहार भेंट किए। इस दौरान व्रतियों के चेहरों पर शांति और प्रसन्नता नजर आई।