मेरठ। महापौर हरिकांत अहलूवालिया और जिला पंचायत प्रशासक गौरव चौधरी ने संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला किया। सोमवार शाम को सूरजकुंड स्थित महापौर कैम्प कार्यालय पर प्रेसवार्ता में दोनों नेताओं ने कहा कि एसआईआर कराना चुनाव आयोग का कार्य है। कांग्रेस को देश का विकास व प्रगति सहन नहीं हो पा रही है। इसलिए वे अब चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं।