फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भारत विकास परिषद मेरठ शिखर शाखा ने सांस्कृतिक संध्या में दिखा देशभक्ति का नज़ारा, वंदे मातरम् से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

Pratyush Sharma Updated Wed, 26 Aug 2026 11:02 PM IST

मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ शिखर शाखा ने मंगलवार को तीजोत्सव, स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डाइनिंग इन रेस्टोरेंट में रात 8 बजे रेनू कंसल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। रेनू कंसल और बॉबी गोयल ने जेठानी-देवरानी के रूप में अपनी प्रस्तुति से सभी का मनोरंजन किया। रागिनी और रामपाल ने पति-पत्नी के बीच की नोकझोंक को दर्शाकर दर्शकों को खूब हंसाया। सदस्यों ने सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पर्वों से संबंधित कई सुंदर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक पंकज कंसल, सचिव नितिन गांधी, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें