फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पीईटी परीक्षा को लेकर एडीजी ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

मेरठ। पीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारी सतर्क नजर आए। शनिवार देर रात सिटी रेलवे स्टेशन पर एडीजी भानु भास्कर ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनके आवागमन और सुविधाओं की जानकारी ली। एडीजी ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें