फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिवाली की रौनक से देर रात तक जगमगाया आबूलेन बाजार, लोगों ने की जमकर मस्ती

मेरठ। दिवाली महोत्सव के दौरान शहर के प्रमुख बाजार आबूलेन में देर रात तक उत्सव की रौनक देखने को मिली। रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों से सजा पूरा बाजार रोशनी में नहाया नजर आया। जगमगाती दुकानों और सड़कों के बीच बड़ी संख्या में लोग दीपावली की खरीदारी और महोत्सव का आनंद लेते दिखाई दिए। देर रात तक बाजार में लोगों की चहल-पहल बनी रही। आकर्षक रोशनी ने बाजार की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। दीपावली के उल्लास के बीच आबूलेन का नजारा देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें