नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत हवाई हमले एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल अभ्यास-2026 का आयोजन शनिवार को सोनी थापा ग्राउंड में अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल के माध्यम से हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा, घायलों को त्वरित उपचार, आग पर नियंत्रण तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।