मथुरा में राधा अष्टमी के पर्व पर बरसाना में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के संचालन की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब बरसाना के लिए परिवहन निगम की 10 बसें संचालित की जाएंगी। हालांकि, पहले निगम ने राधा अष्टमी पर 160 बसें लगाने का निर्णय लिया था। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। बृहस्पतिवार को राधारानी की जन्मस्थली बरसाना में श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार जारी रहा। मथुरा के नए बस अड्डे पर भी सुबह से ही बरसाना जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर करीब 20 मिनट के अंतराल पर बरसाना के लिए बसों का संचालन किया गया। आसपास के जिलों के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु मथुरा और बरसाना पहुंच रहे हैं। वहीं, सिटी बस सेवा की ओर से भी राधा अष्टमी पर 25 ई-बसें संचालित करने की घोषणा की गई थी। इन बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को बरसाना तक पहुंचाने की योजना थी। पर्व के दौरान भीड़ और यातायात की स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग बसों के फेरे बढ़ाने पर भी निर्णय ले सकता है। बरसाना में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से बसों की उपलब्धता और संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। निगम की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी शशि शर्मा ने बताया कि राधा अष्टमी के लिए पहले से ही 160 बसों को चलने का निर्णय लिया गया है साथ ही 10 वर्षों को और अतिरिक्त चलाया जाएगा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों की का संचालन शुरू किया जाएगा।