फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में होगा कांग्रेस का सामाजिक न्याय अधिकार सम्मेलन, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

कांग्रेस पार्टी के दामोदरपुरा में 22 नवंबर को होने वाले सामाजिक न्याय अधिकार सम्मेलन की तैयारियों की रविवार को जिला कार्यालय पर समीक्षा हुई। इसमें जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने अध्यक्षता कर संगठनात्मक बैठक की। वहीं सम्मेलन की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। मुकेश धनगर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने को धर्म-जाति की राजनीति कर रही हैं। महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं की अनदेखी हो रही है। मतदाता सूची पुनर्रीक्षण को गंभीरता से लेकर सभी ब्लॉक एवं पंचायत पर बूथ एजेंटों को जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि मतदाता सूची की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहयोग किया जा सके। उन्होंने प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताकर कहा कि कांग्रेस शोषित, वंचित और पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने सभी से एकजुट होकर जन अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर के सम्मेलन में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। इसकी सफलता के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने किया। बैठक में मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद, मनोज गौड़, प्रेम शंकर शर्मा, पंकज चौधरी, हरदेव सिंह, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, बनवारी चौधरी, महेश चौबे, उमाशंकर शर्मा, रमेश कश्यप, रवि बाल्मीकि, आशीष अग्रवाल, रूपा लवानियां, गीता दिवाकर, विपुल पाठक आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें