फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्रिकेट टूर्नामेंट में सिल्वर स्टार ने नाइट राइडर को तीन विकेट से हराया

मथुरा में एपीसीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला पालीखेड़ा स्थित केसरी क्रिकेट ग्राउंड पर सिल्वर स्टार और नाइट राइडर के बीच खेला गया। इसमें सिल्वर स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाइट राइडर को तीन विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर नाइट राइडर के कप्तान तनवीर अहमद ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन बनाए। धर्मेंद्र सिंह ने 70 और रजत पचेरा ने 59 रन की पारी खेली। सिल्वर स्टार की ओर से जिब्रान हुसैन ने चार, अजय ठाकुर और जितेंद्र भारंगर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्वर स्टार की टीम ने 17 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इमरान हसन ने 48, गौरव शर्मा कवि ने 36 और अजय ठाकुर ने 25 रन बनाए। नाइट राइडर की ओर से संजय थनगर और तनवीर अहमद ने दो-दो विकेट लिए। चार विकेट लेने वाले जिब्रान हुसैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका मनोज यादव और प्रमोद यादव ने निभाई। स्कोरर राहुल रहे, जबकि संचालन देवकिशन उपाध्याय ने किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा और एपीसीएल अध्यक्ष चौधरी कृष्णवीर सिंह, राकेश यादव व हरेंद्र शर्मा ने प्रदान किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष नितिन कटारा, संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम सिंह, ऑडिटर गौरव शर्मा तथा संरक्षक राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य लकी कमल, नंदकिशोर उपमन्यु, सौरभ श्रीवास्तव, सोनाराम अग्रवाल और शैलेश दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें