फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संत प्रेमानंद के शिष्य की माैत पर संतों ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग

प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर वृंदावन के साधु-संतों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ संतों ने घटना की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए इसे हत्या की आशंका से जोड़कर देखा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि वृंदावन में देशभर से लाखों साधु-संत तपस्या और साधना के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि यह भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा भूमि है और यहां इस तरह की घटना गंभीर चिंता का विषय है।दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि साधु के शरीर पर चोट के निशान और कपड़ों पर खून के निशान मिलने की बात सामने आई है। उन्होंने इन परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। हालांकि घटना की वास्तविक वजह और मौत की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, महामंडलेश्वर राधानंद गिरी ने कहा कि प्रेमानंद महाराज के शिष्य के साथ कोई अनहोनी हुई है। उन्होंने पूरे मामले की सघन जांच किए जाने की मांग की ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके। महंत पवन गिरी महाराज ने भी घटना को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानना उचित नहीं है और साधु के साथ घटना होने की आशंका है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें