मथुरा के गोवर्धन के महमदपुर बाईपास पर शुक्रवार को तेज रफ्तार के चलते सड़क हादसा हो गया। राजस्थान परिवहन निगम की रोडवेज बस और ईको गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राजस्थान परिवहन निगम की बस और ईको गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सड़क पर ईको के टूटे हुए शीशे, बम्पर और अन्य हिस्सों का मलबा बिखर गया। वहीं, रोडवेज बस सड़क किनारे जाकर खड़ी हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गोवर्धन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारण बाईपास पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर काफी तेज थी, जिसके चलते ईको का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।