फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे व्यापारी, प्रदर्शन कर एसडीओ को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

वृंदावन। क्षेत्र में व्याप्त विद्युत समस्याओं और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने हुंकार भरी। चुंगी चौराहे से रंग जी बगीचा बिजली घर तक एक पैदल यात्रा निकाली गई, जहां पहुंचकर आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी (एसडीओ) राहुल चौरसिया को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि नवीन मुखर्जी पार्क फीडर को जल्द से जल्द चालू किया जाए और हादसों को न्योता दे रहे खुले पैनल बॉक्सों को तुरंत बंद किया जाए। इसके अलावा गोरा नगर कॉलोनी के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, वहां से पुरानी 11 हजार (11 KV) की लाइन को हटाने तथा श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों के आसपास फैली खुली व लटकती केबलों को तुरंत व्यवस्थित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस दौरान धनेंद्र अग्रवाल, विजय राघव, कल्लू पहलवान, शिव गौतम, बाबूलाल, अमरेश पुंडीर, ईश्वर कौशिक, शाहिद कुरैशी, राहुल शुक्ला, गोविंदा बघेल, मोहन कुमार शर्मा, बंटी बघेल, शुभम सारस्वत, प्रमोद कुमार, गौरव सैनी, संजय अग्रवाल, विनय सक्सेना, हरि ठाकुर और श्याम चौधरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें