फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कब्रिस्तान की जमीन से रास्ता निकालने के आरोप पर विरोध, पुलिस ने रुकवाया काम

गोवर्धन में आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित एक होटल के पास रास्ता निकालने को लेकर गुरुवार को विवाद खड़ा हो गया। होटल संचालक द्वारा गेट निकालकर रास्ता बनाने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोप लगाया कि जिस स्थान से रास्ता निकाला जा रहा है, वह वर्षों पुराना कब्रिस्तान है और चारों ओर बाउंड्रीवाल भी बनी हुई है। इसी को लेकर पुरुषों और महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। स्थानीय लोगों का कहना था कि कब्रिस्तान की भूमि को किसी भी तरह रास्ते के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। लोगों ने आरोप लगाया कि होटल संचालक कब्रिस्तान की ओर से अपना रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध के दौरान पूर्व चेयरमैन खेमचंद शर्मा और जनप्रतिनिधि रामधन शर्मा भी मौजूद रहे। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने मौके पर चल रहे कार्य को फिलहाल बंद करा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें