फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नियमितीकरण समेत मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मांट। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ की मथुरा जिला शाखा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दो प्रमुख मांगों समेत छह सूत्री मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। संगठन ने 10 दिन के भीतर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में एनएचएम के तहत एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी पिछले 15 से 18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सालयों तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में संविदा कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी कर्मचारियों ने सेवाएं दीं। संगठन की प्रमुख मांगों में लंबे समय से कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारियों का स्वास्थ्य विभाग में नियमितीकरण तथा समान कार्य-समान वेतन लागू करना शामिल है। जब तक समान कार्य-समान वेतन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक वर्तमान मानदेय में तत्काल वृद्धि करने और एनएचएम में कार्यरत लेकिन स्वास्थ्य विभाग में पद सृजित नहीं होने वाले कर्मचारियों के पद सृजित करने की मांग की गई है। संविदा कर्मी डाँ अजय कुमार ने बताया कि संविदा कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए कम से कम 10 लाख रुपये की फैमिली फ्लोटर कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा,महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और ग्रेच्युटी का लाभ,रिक्त पदों पर म्यूचुअल ट्रांसफर और अनुरोध पर गैर जनपद स्थानांतरण की सुविधा,सेवाकाल में मृत्यु होने पर परिवार के पात्र सदस्य को योग्यता के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति,आउटसोर्स कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित करना। स्वास्थ्य विभाग की नियमित भर्तियों में एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत सीटों का कोटा निर्धारित करना। 10 अक्तूबर को जनपद मुख्यालयों पर बैठक कर मांगें पूरी होने तक शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने अथवा राज्य प्रतिनिधिमंडल के साथ सार्थक वार्ता नहीं होने पर 12 अक्तूबर से प्रदेश के सभी जनपदों से बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। संगठन ने सरकार से मांगों पर संवेदनशीलता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। इस मौके पर डाँ मीनाक्षी,रतन सिंह,नन्दनी,मोहन सिंह,धर्मेंद्र सिंह,वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें