फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आबकारी अधिकारी को ही ओवररेट में बेची शराब, लगा 75 हजार जुर्माना

मथुरा। शराब की तय कीमत से अधिक वसूली करने पर आबकारी विभाग ने बठैन मोड़ स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान के अनुज्ञापी पर 75 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने स्वयं गोपनीय खरीद कर ओवररेटिंग पकड़ी। साथ ही भविष्य में गड़बड़ी मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशों पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब और ओवररेटिंग के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आईजीआरएस पोर्टल और मोबाइल पर मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी ने थाना कोसीकलां क्षेत्र की कंपोजिट मदिरा दुकान बठैन मोड़ पर गोपनीय खरीद की। जांच में विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलने की पुष्टि हुई। इस पर संबंधित अनुज्ञापी को नोटिस जारी कर 75 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि दोबारा ओवररेटिंग मिलने पर अनुज्ञापन निलंबित करने के साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में ओवररेटिंग और अवैध मदिरा के खिलाफ औचक निरीक्षण व प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी। अनियमितता मिलने पर नियमानुसार जुर्माना और अन्य कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें