फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बलदेव जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत

बलदेव में श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर श्री कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होकर निकलीं। शुभारंभ भागवत कथा प्रवक्ता डाॅ मनोज मोहन शास्त्री, समिति अध्यक्ष पीतांबर पांडेय, थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने किया। शोभायात्रा में महिलाएं 1111 कलश सिर पर रखकर भजन संकीर्तन करते हुए चल रहीं थीं। शोभायात्रा नगर परिक्रमा करते हुए निकली। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। श्री बलराम महाराज की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। महिलाएं परंपरागत लहंगा फरिया में शामिल हुई । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें