फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में श्रद्धालुओं का हुजूम, 27 मंचों पर दिख रही मिनी भारत की झलक; जगह-जगह प्रस्तुतियां दे रहे कलाकार

Arun Parashar Updated Fri, 04 Sep 2026 05:08 PM IST

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कन्हैया की जन्मस्थली मथुरा में श्रीकृष्णोत्सव 2026 का अलौकिक उल्लास चरम पर पहुंच गया है। ब्रज की पावन भूमि पर इस बार भक्ति, भव्यता और सांस्कृतिक विविधता का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जिसने संपूर्ण मथुरा नगरी को कृष्णमय कर दिया है। लाखों की संख्या में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु इस दिव्य उत्सव के साक्षी बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा श्रद्धालुओं को ब्रज संस्कृति और भारतीय लोक कलाओं से रूबरू कराने के लिए पूरे मथुरा शहर में 27 सुसज्जित मंच तैयार किए गए हैं। इन मंचों पर दिन-रात चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरी नगरी को उत्सव के रंग में रंग दिया है। कलाकार अपनी-अपनी क्षेत्रीय पारंपरिक वेशभूषा में ढोल, मंजीरे, खड़ताल और पारंपरिक लोक वाद्यों की थाप पर शानदार नृत्यों की प्रस्तुति दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें