फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महाकाल की पालकी शोभायात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

मथुरा में कोसीकलां में गोमती सरोवर के किनारे स्थित कृष्णेश्वर महादेव मंदिर से मंगलवार रात महाकाल की भव्य पालकी शोभायात्रा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा नगर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। पालकी यात्रा का शुभारंभ श्रीमहंत कृष्ण मुरारी भारद्वाज ने बाबा को तिलक कर किया। इसके बाद पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से गुजरती हुई मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। पालकी यात्रा का जगह-जगह पर विभिन्न संगठनों, दुकानदारों ने भव्य स्वागत किया। 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। पालकी पहुंचने के बाद बाबा महाकालेश्वर का प्रसाद का भोग लगाया गया। पालकी यात्रा में भगवान शंकर के स्वरूप में कलाकार का नृत्य करना आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें