फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ब्रज की धरती पर दिखी सेवा और समर्पण की मिसाल, ब्रजयात्रियों का प्रेम से किया स्वागत

कोसीकलां। राधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा के बढ़ा पड़ाव पर मंगलवार को यात्रियों का ग्रामीणों के निष्काम प्रेम, सेवा और समर्पण के भाव से स्वागत किया गया। बैंडबाजों की धुन के बीच यात्रियों की अगवानी हुई, जिन्होंने रात्रि विश्राम की व्यवस्था की और स्वादिष्ट भोजन कराया। इससे पहले, यात्रा के धानौता और भिड़ूखी पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। यात्रियों ने सिद्ध बाबा मंदिर में दर्शन किए। बांसे में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और बाल भोग के साथ यात्रियों का सत्कार किया। बाबा नृसिंह दास ने शेषशायी में भगवान लक्ष्मीनारायण की प्राकट्य लीला का प्रसंग सुनाया। बरका में ग्रामीणों ने बाल भोग कराकर यात्रियों का स्वागत किया। मान मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री ने कहा कि ब्रजभूमि दिव्य प्रेम की पराकाष्ठा है। ब्रज दास सुनील सिंह और महंत ब्रजशरण दास ने ग्रामीणों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ब्रजवासियों का यही प्रेम और समर्पण ब्रज यात्रा की सबसे बड़ी पूंजी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें