फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एपीसीएल का रोमांच 11 अक्टूबर से, 10 टीमों के बीच होगी क्रिकेट की जंग

मथुरा में अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग (एपीसीएल) के आगामी सत्र को लेकर बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन मथुरा के हॉल में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन, टीमों के गठन और आगामी मुकाबलों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र सिंह और सचिव मनोज शर्मा ने बैठक का शुभारंभ किया। एपीसीएल समिति के अध्यक्ष कृष्णवीर चौधरी और सचिव राकेश यादव ने आगामी सत्र के शुभारंभ की घोषणा करते हुए बताया कि इस बार प्रतियोगिता में दस टीमें मैदान में उतरेंगी। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। लीग के मुकाबलों में अधिवक्ता खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगे। बैठक में टीमों के कप्तानों को प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। एपीसीएल सचिव राकेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला 11 अक्टूबर, रविवार को सीएई क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा। उद्घाटन मुकाबले के साथ ही लीग के रोमांचक सफर की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता को लेकर अधिवक्ता खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और टीमें मुकाबलों की तैयारी में जुटने लगी हैं। बैठक में एपीसीएल के संरक्षक सौरभ श्रीवास्तव, शैलेश दुबे, सोनाराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम सिंह, ऑडिटर गौरव शर्मा ‘कवि’, मीडिया प्रभारी माधव गौतम, कोषाध्यक्ष नितिन कटरा सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। टीमों के कप्तान तनवीर अहमद, हरेंद्र शर्मा, जितेंद्र भरंगर, अनिल शर्मा, रविशंकर उपाध्याय, अनुराग चौहान, भूपेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें