मैनपुरी के बेवर कस्बे में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों ने श्रीराम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की मार्मिक लीला का जीवंत मंचन किया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, लकी पाण्डेय,रानू गुप्ता, प्रवीन शुक्ला, लालजी अन्नू दीक्षित, पंकज दीक्षित, संजीव अग्निहोत्री, चौधरी इंद्रपाल सिंह रामलीला मैदान पर मौजूद रहे।