फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर गंदे पानी का जलभराव बना गंभीर समस्या, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

मैनपुरी के बेवर कस्बे से होकर गुजरने वाले इटावा बरेली हाईवे पर ब्रह्मदेव आश्रम के पास लगातार हो रहे जलभराव के चलते स्थानीय निवासियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हाईवे बनने से ही नाले के मानकविहीन निर्माण के चलते जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है। कई बार अधिकारियों ने समस्या दूर करने का आश्वासन दिया लेकिन पिछले डेढ़ वर्षो से समस्या दूर नहीं की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. शिवपाल सिंह ने बताया कि बारिश होने पर स्थिति और खराब हो जाती है। स्थानीय निवासी राम बहादुर शर्मा, प्रेमचंद, ललित कुमार, कमलेश, रामवीर सिंह यादव, उर्मिला देवी, राजकपूर, पंकज सक्सेना, मोहित कुमार, शांति देवी, करिया बाबा, विमल बाबू, सोनू सिसोदिया, कमला देवी, दुर्गा देवी, अदिति शर्मा, पप्पू शर्मा आदि ने जिलाधिकारी से मामले को संज्ञान में लेकर समस्या के निदान की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें