फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अखिलेश यादव की हिरासत पर मैनपुरी में भड़के सपा कार्यकर्ता

किशनी। दिल्ली पुलिस द्वारा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पूर्व सीएम अखिलेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। जमकर चुनाव आयुक्त के विरुद्ध नारेबाजी कर पुतला फूंक दिया। मंगलवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद नगर के तिकोनिया तिराहे पर सपा कार्यकर्ता चैयरमैन प्रतिनिध डैनी यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए । धरना स्थल पर पहले जमकर नारेबाजी की उसके बाद चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक दिया। चैयरमैन प्रतिनिध डैनी यादव ने कहा जब तक पूर्व सीएम को रिहा नही किया जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वोट की चोरी पूरे देश मे जिस तरह मुद्दा है लोकतंत्र नही बचा है।उन्होंने यह भी कहा कि तब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नही देंगे तब तक सपा कार्यकर्ता लास्ट लड़ाई लड़ने को तैयार है।चाहे जेल भरो आंदोलन हो या धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें