फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी में चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

भाई दूज की खुशियां उस समय हादसे में बदलते-बदलते बच गईं, जब कुरावली से रस्म पूरी कराकर करीमगंज लौट रहे दंपती की चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से धुआं निकलने के कुछ ही देर बाद आग की लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते हुए दंपती ने स्कूटी सड़क किनारे छोड़ी और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। इससे दोनों की जान बच गई, जबकि स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। करीमगंज निवासी वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनके दामाद अभिषेक गुप्ता बुधवार को पत्नी के साथ भाई दूज की रस्म पूरी कराने कुरावली गए थे। रात में दोनों स्कूटी से वापस करीमगंज लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे नानामऊ से कुछ आगे कुरावली-मैनपुरी मार्ग पर नगला कुंदन के पास अचानक स्कूटी से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों से घिर गई। स्कूटी में आग लगने पर बेटी और दामाद ने फोन कर उन्हें जानकारी दी। उन्होंने तत्काल दोनों को स्कूटी छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी। इसके बाद वह वाहन लेकर मौके पर पहुंचे तो स्कूटी धू-धूकर जल रही थी। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। वेद प्रकाश गुप्ता के अनुसार, स्कूटी पेट्रोल से चलने थी और वर्ष 2023 का मॉडल था। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब आधे घंटे में पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन आग की तेज लपटों के चलते कोई भी उसे बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें