फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की एकता से ही विकास की राह होगी मजबूत: कुणाल चाैधरी

मैनपुरी में अखिल भारतीय गड़रिया महासंघ की ओर से बुधवार को छोटा क्रिश्चियन मैदान में पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर की 147वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि समाज की एकता से ही विकास की राह आसान होगी। कार्यक्रम में केपी सिंह बघेल, मनोज पाल और डॉ. केबी पाल ने विचार व्यक्त करते हुए पेरियार के जीवन और सामाजिक सुधार के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाल और राष्ट्रीय महासचिव सूर्यवीर सिंह पाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें