फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्राचीन श्री दाऊ जी महाराज मंदिर में लगा भव्य मेला

मैनपुरी। मोहल्ला सौतियाना स्थित प्राचीन श्री दाऊजी महाराज मंदिर में बृहस्पतिवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किए और पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान श्री दाऊजी महाराज का विशेष और मनोहारी श्रृंगार किया गया। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से मंदिर परिसर को सजाया गया। श्रृंगार के बाद भगवान की छवि श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। चतुर्वेदी समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक भजनों का गायन किया। भजनों की धुन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भी भजन-कीर्तन में शामिल होकर भगवान श्री दाऊजी महाराज का गुणगान करते रहे। इस दौरान मंदिर के सरवराकार ललित मोहन गोस्वामी, मदन मोहन, श्याम मोहन, प्रदीप चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी, मयंक चतुर्वेदी, मुदित चतुर्वेदी, अभय, देवांश चतुर्वेदी, वैभव गौड़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें