गणपति बप्पा को घर लाने के लिए भक्तों में उत्साह दिखाई दे रहा है। दुकानदार भी गणपति बप्पा की मूर्तियां बना रहे हैं और ग्राहकों की संख्या को देखकर उत्साहित हैं। कल से गणपति उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। भक्तजन 5, 7 और 11 दिन के लिए गणपति अपने घर में विराजित करेंगे और उनसे धन-धान्य व खुशहाली की कामना करेंगे। गणपति बप्पा को घर पर विराजने के लिए कोई सिर पर तो कोई किसी वाहन पर लेकर निकल चुके हैं। मूर्तिकार भी गणपति की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।