फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फरीदाबाद हादसे में छह लोगों की मौत, विजय को याद कर फूट-फूटकर रोया भाई; घायल बेटा भी पहुंचा अंतिम संस्कार में

Dhirendra Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 02:57 PM IST

फरीदाबाद हादसे में यूपी के छह लोगों की मौत के बाद परिवारों में मातम पसरा है। मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के चांदा गांव में जब डीएम और एसएसपी पहुंचे तो मृतक विजय यादव का भाई देवराज खुद को संभाल नहीं सका। देवराज झांसी में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। भाई की मौत का सदमा ऐसा था कि वह अधिकारियों के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगा। विजय चांदा की मौत ने उनके बड़े भाई गजराज सिंह को भीतर तक तोड़ दिया है। भाई के जाने का गम इतना गहरा है कि खुद को संभाल नहीं पा रहे। रोते-रोते हाथों से सिर पीटने लगते हैं और कहते हैं, ‘मेरा प्यारा भाई मुझे छोड़कर चला गया। मैं उसे सीने से लगाकर रखता था।’ गजराज सिंह बताते हैं कि दोनों भाइयों के बीच गहरा लगाव था। जब भी समय मिलता, खेत पर लगी समर के पास दोनों भाई बैठते थे। वहीं खेती-किसानी की बातें होतीं और एक-दूसरे से अपने सुख-दुख बांटते थे। अब वही जगह और भाई के साथ बिताए पल उनकी आंखों के सामने हैं। ‘जब भी समय मिलता था, हम दोनों समर के पास बैठकर अपना सुख-दुख बांटते थे। मेरा भाई मुझे छोड़कर चला गया।’ इतना कहते-कहते गजराज फिर फफक पड़े। पास खड़े विजय के नाती यश को उन्होंने अपने सीने से लगा लिया। शायद भाई की कमी और यश के सिर से उठे बाबा के साये का दर्द उस पल एक साथ उमड़ आया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें