उमस और तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सांस लेने में परेशानी से पीड़ित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। पहले जहां रोजाना पांच से 10 मरीज सांस संबंधी समस्या लेकर पहुंच रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 20 से 25 तक पहुंच गई है। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग मरीज शामिल हैं।