जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार पारदर्शी तरीके से जांच कराने और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर विजय यादव के अनुसार, अब तक 80.31 प्रतिशत बीयू-सीयू और 76.13 प्रतिशत एफएलसी ओके हुई हैं।