महराजगंज के निचलौल क्षेत्र स्थित कोल्हुआ प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को बिना नोटिस हटाए जाने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया फ्रंट ने प्रधानाध्यापक कालिका प्रसाद सिंह पर उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत सौंपी है।