फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता मंदिर की दान पेटी से डेढ़ लाख रुपये चोरी, छत पर मिली खाली पेटी

संवाद न्यूज एजेंसी जखौरा (ललितपुर)। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बुधैड़ी के माता मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मंदिर की दान पेटी से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा मंदिर से एक मोबाइल फोन भी गायब है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे पुजारी को घटना की जानकारी हुई। चोरी की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पुजारी मंदिर में साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दान पेटी अपने निर्धारित स्थान पर नहीं मिली। तलाश करने पर दान पेटी मंदिर की छत पर पड़ी मिली। जांच करने पर उसमें रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की दान राशि गायब मिली। इसके अलावा मंदिर में रखा एक मोबाइल फोन भी नहीं मिला। पुजारी ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुजारी और ग्रामीण थाना जखौरा पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस चोरी से जुड़े तथ्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों में आक्रोश, जल्द खुलासे की मांग माता मंदिर में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार मंदिर की दान पेटी में रुपये डालते हैं। इस राशि का उपयोग धार्मिक आयोजनों और मंदिर की व्यवस्थाओं में किया जाता है। ऐसे में दान पेटी से इतनी बड़ी रकम चोरी होना चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें