फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: बुलेट के साइलेंसर में घुसा सांप, मिस्त्री ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 27 Aug 2026 04:21 PM IST

लखीमपुर के शाहपुरा कोठी चौराहे के पास बृहस्पतिवार को उस समय खलबली मच गई, जब घर में खड़ी युवक की बुलेट बाइक के साइलेंसर में सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर युवक बाइक लेकर सीधे मरम्मत की दुकान पर पहुंचा और मिस्त्री को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि युवक ने घर में खड़ी बुलेट के साइलेंसर पर सांप को लिपटा देखा था। इसी दौरान सांप साइलेंसर में घुस गया। 

बाइक दुकान पर पहुंचते ही मिस्त्री और आसपास के लोगों ने सांप को निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक कोशिश के बाद भी सांप बाहर नहीं निकला। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद सांप बाहर निकला और तेज गति से रेंगता हुआ पास की झाड़ियों में चला गया। सांप के निकलने के बाद युवक ने राहत की सांस ली। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें