फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: मानदेय बढ़ोतरी के लिए बैंक सखियों का प्रदर्शन, कहा- चार हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं

Wed, 30 Sep 2026 05:43 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में बैंक सखियों ने मानदेय और सेवा शर्तों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बैंक सखियों ने बुधवार डीएम को ज्ञापन देकर पांच वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद महज चार हजार रुपये मासिक मानदेय मिलने का मुद्दा उठाया है। नारेबाजी कर कहा कि चार हजार में दम नहीं 20 हजार से कम नहीं। नियमित सेवा सहित कई मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। 

संगठन की जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि बैंक सखियां बैंक कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उनके जिम्मे ग्रामीणों के खाते खुलवाने, लेनदेन कराने, केवाईसी, समूहों की महिलाओं के बैंक संबंधी कार्य, सीसीएल, ऋण लिंकेज और सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाने जैसे कार्य हैं। 

कहा कि जिम्मेदारियां लगातार बढ़ती गईं, लेकिन मानदेय चार हजार रुपये तक ही सीमित है। बैंकिंग सेवाओं को गांव-गांव पहुंचाने में बैंक सखियों से नियमित काम लिया जा रहा है तो उन्हें कर्मचारी का दर्जा और मूलभूत कार्य सुविधाएं क्यों नहीं दी जा रही हैं। डीसी एनआरएलएम जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया है कि संबंधित मांगों को शासन स्तर पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें