कुशीनगर के हाटा नगर स्थित केन यूनियन चौराहे पर बृहस्पतिवार को फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शटरिंग टूटने से ढलाई का हिस्सा नीचे गिर गया। हादसे के समय वहां तीन मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से दो मजदूर बाल-बाल बच गए, जबकि देवरिया निवासी इरफान अली (25) हल्का घायल हो गया। उसे सीएचसी हाटा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।